बिहार में होगी बंपर बहाली, पटना हाईकोर्ट में 1041 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव से पहले बंपर बहाली होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में 1041 पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं। क्यों की नीतीश कैबिनेट ने इन पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्तियां।
पटना हाईकोर्ट में वर्ग चार के 720 पद, 
अनुमंडलीय न्यायालय के लिए 13 पद
निजी सहायक व आशुलिपिक के 145 पद, 
पुस्तकाध्यक्ष के 26 पद,
विविध संवर्ग के 4 पद, 
विधि सहायकों के 61 पद
चालक के 7 पद।

योग्यता।
आपको बता दें की हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं और स्नातक होनी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें की हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द सुचना जारी किया जायेगा। इसके लिए विभाग को सूचित कर दिया गया हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें। 

0 comments:

Post a Comment