पीएम मोदी दिला पाएंगे भारत को वीटो पावर, पढ़िए एक रिपोट?

न्यूज डेस्क: जब से संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन हुआ है तब से भारत के लिए वोटो पावर की मांग की जा रही हैं। लेकिन आज तक भारत को वीटो पावर नहीं मिला हैं। दुनिया में सिर्फ पांच देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन ही वो मात्र ऐसे देश हैं जिन्हे वीटो पावर मिला हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर जोरदार तरीके से दावेदारी पेश की, जिससे दुनिया में इस बात की चर्चा होने लगी की भारत को संयुक्त राष्ट्र में वीटो पावर मिले। क्यों की भारत इसके लिए उत्तरदायी हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। साथ ही साथ वर्तमान में भारत की विदेश नीति भी सबसे अच्छी है। इस स्थिति में भारत को दुनिया के कई देशों का समर्थन प्राप्त हो सकता हैं। जिससे उम्मीद की जा रही हैं की पीएम मोदी भारत को वीटो पावर दिलाने में सफल हो सकते हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, एक ऐसा देश, जहां विश्व की 18 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या रहती है, एक ऐसा देश, जहां सैकड़ों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अनेकों पंथ हैं, अनेकों विचारधाराएं हैं। ऐसे में भारत का वीटो पावर मिलना जरुरी हैं। ये विश्व शांति के हित में होगा।

0 comments:

Post a Comment