महिलाएं सिंदूर से क्यों भरती हैं मांग, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

न्यूज डेस्क: हिन्दू धर्म मानने वाली महिलाएं शादी के बाद अपने मांग में सिंदूर भरती हैं। लेकिन महिलाओं  को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है की वो ऐसा क्यों करती है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे महिलाओं के सिंदूर भरने के धार्मिक और वैज्ञानिक कारणों के बारे में, तो आइये जानते हैं विस्तार से।

1 .धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है मांग में सिंदूर भरने से पति की आयु बढ़ती है और स्त्री के सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।

2 .ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पत्नी के मांग में सिंदूर लगा हुआ है तो उसके पति की अकाल की मृत्यु नहीं हो सकती हैं।

3 .सिंदूर माता लक्ष्मी के सम्मान का प्रतीक माना जाता हैं। इसलिए स्त्री को अपने मांग में सिंदूर लगानी चाहिए। इससे जीवन खुशहाल रहता हैं।

4 .वैज्ञानिक कारणों की बात करें सिंदूर में पारा धातु पाया जाता है, जिससे शरीर पर लगाने से विधुत ऊर्जा नियंत्रित होती हैं। इससे महिलाओं को नींद अच्छी आती हैं तथा सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती हैं। साथ ही साथ ब्रेन संबंधित बिमारी होने के चांस कम जाते हैं।

5 .सिंदूर में पारा होने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं तथा इससे चेहरे पर निखार आता है और महिलाओं की खूबसूरती बढ़ जाती है।

0 comments:

Post a Comment