भारत की परमाणु मिसाइलों के निशाने पर है चीन, धमकी देना करें बंद

न्यूज डेस्क: चीन सीमा पर भारत के साथ तनाव को बढ़ा रहा हैं तथा भारत को युद्ध की धमकी भी दे रहा हैं। इसी बीच अमेरिकी थिंक टैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है की चीन भारत को युद्ध की धमकी देना बंद करें तथा युद्ध करने की भूल बिल्कुल ना करें।

इस रिपोट के मुताबिक भारत के परमाणु हथियारों के निशाने पर हमेशा से ही पाकिस्तान था लेकिन भारत अब  अपने परमाणु हथियारों के निशाने पर चीन को रखा है। क्यों की भारत को सबसे ज्यादा खतरा चीन से महसूस हो रहा है।

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 डोकलाम विवाद के बाद भारत ने अपने परमाणु रणनीति का ध्यान पाकिस्तान से हटाकर पेइचिंग पर केंद्रित कर लिया है। भारत के परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीन की राजधानी पेइचिंग भी हैं।

आपको बता दें की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की परमाणु नीति पहले सुरक्षात्मक थी लेकिन जब से भारत में मोदी सरकार आई है तब से भारत की ये नीति आक्रामक हो गयी है। इसलिए चीन भारत को धमकाने की कोशिश ना करें। क्यों की चीन के उकसावे के बाद भारत अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।

0 comments:

Post a Comment