न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में चीन पूरी दुनिया में घिरता जा रहा हैं। क्यों की कोरोना वायरस फैलाने के साथ साथ चीन दुनिया के कई देशों को कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा हैं। जिससे दुनिया के तमाम देश चीन से खफा हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं तथा चीन को सख्त चेतावनी दी हैं। दरअसल चीन कैरेबियाई देश बारबाडोस को पहले अपने कर्जजाल में फंसाया और अब अपनी दादागिरी दिखाकर मनमर्जी के मुताबिक उस देश को चलाना चाहता हैं। साथ ही साथ बारबाडोस को अपने अधिकार में लेना चाहता हैं।
चीन की इस विस्तारवादी नीतियों से अब ब्रिटेन भी भड़क गया हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ड्रैगन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही साथ चीन को बारबाडोस से दूर रहने की सलाह दी हैं। साथ ही चीन को कहा है की वो छोटे देशों को कर्ज की जाल में फंसना बंद करें।
आपको बता दें की अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ खुफिया रिपोर्ट साझा करते हुए बताया है चीन बारबाडोस पर दबाव डाल रहा है। साथ ही साथ उसे कर्ज में फंसकर अपने मुताबिक चलाना चाहता हैं। चीन दुनिया के कई छोटे देशों के साथ ऐसा कर रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment