न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया अपने परमाणु ताकत को अपग्रेड कर रहा हैं। इस ताकत को हासिल करने में रूस सबसे आगे हैं। एक रिपोट की मानें तो वर्तमान समय में रूस अमेरिका से परमाणु हथियारों के विकास के मामले में सबसे आगे है।
फेडरेशन ऑफ अमरीकन की रिपोर्ट के मुताबिक शीत युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के परमाणु हथियारों की संख्या में भारी गिरावट आई है। लेकिन फिर भी रूस इस मामले में अमेरिका से आगे हैं। वहीं चीन भी अपने परमाणु हथियारों को तेजी के साथ बढ़ा रहा हैं।
वहीं अगर बात भारत की करें तो भारत भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। भारत ने दिसंबर 2016 में अग्नि-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल 5,500 से 5,800 किलोमीटर तक मार कर सकती है। इस मिसाइल में परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता है और चीन के कई शहरों को आसानी से निशाने पर ले सकती है।
भारत भी अपने परमाणु हथियारों को अपग्रेड कर रहा हैं। मौजूदा समय में भारत के पास कई तरह के परमाणु हथियार मौजूद हैं। जो किसी भी देश को तबाह कर सकते हैं। ऐसा माना जाता हैं की कम परमाणु हथियार होने के बावजूद भी भारत के परमाणु हथियार चीन और पाकिस्तान से बेहतर हैं।
0 comments:
Post a Comment