न्यूज डेस्क: चीन सीमा पर जितना तनाव बढ़ा रहा हैं। उससे ज्यादा भारत उसे झटके पर झटका दे रहा हैं। इससे चीन में खलबली मच गई हैं। क्यों की भारत की मार से चीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा हैं। जो चीन के लिए एक चिंता का विषय हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने मोबाइल ऐप की पाबंदी, निवेश पर रोक के लिए नियमों में बदलाव, तमाम वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी समेत कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिससे चीनी आयात लगभग एक-चौथाई गिर चुका है। जो अबतक की सबसे बड़ी गिरावट हैं।
भारत में हो रहे चीनी सामानों के विरोध और चीनी कंपनियों के कांट्रेक्ट रद्द होने से चीन को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ हैं। आने वाले समय में चीन को और भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद तमाम केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों ने चीनी उत्पादों की खरीद-बिक्री व इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी हैं।
इतना ही नहीं भारत में इस नियम के तहत अब किसी भी काम में बोली लगाने से पहले चीनी कंपनी को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड में पंजीकृत कराना होगा। साथ ही साथ भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी।
0 comments:
Post a Comment