न्यूज डेस्क: चीन सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज राफेल को भारतीय वायु सेना में शामिल किया जायेगा। आपको बता दें की कुछ दिन पहले 5 राफेल फाइटर जेट भारत आया था।
खबर के मुताबिक इस कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार शामिल रहेंगे। इनकी मौजूदगी में राफेल भारतीय वायुसेना को सोप दिया जायेगा। इसके बाद वायुसेना किसी भी युद्ध में इस्तेमाल कर सकेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था। अब तक भारत को 10 राफेल विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है। जिसमे से आज पांच विमानों को वायुसेना में शामिल किया जायेगा। इससे वायुसेना की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। क्यों की राफेल दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट में से एक हैं।
0 comments:
Post a Comment