न्यूज डेस्क: चीन की दादागिरी और अकड़ को शांत करने के लिए राफेल आज भारतीय वायुसेना में शामिल हो जायेगा। राफेल की ताकत से चीन में पहले से ही खलबली मची हुई हैं। क्यों की राफेल वो फाइटर जेट हैं जिससे भारत चीन को घर में घुसकर मार सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आज राफेल के पांच फाइटर जेट भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जायेगा। इसके बाद वायुसेना इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही साथ इस फाइटर जेट से चीन के अकड़ को भी ठिकाने लगा सकती हैं।
क्या है राफेल की ताकत।
आपको बता दें की राफेल 36 हजार फीट से लेकर 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह 1 मिनट में 50 हजार फीट पर पहुंच जाता है। इसकी रफ़्तार 2222 किमी प्रति घंटे या 1.8 मैक है। जो दुश्मनों को छक्का छुड़ा सकती हैं।
खबर के मुताबिक राफेल, हवा से हवा में मारक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। राफेल में कई तरह के खतरनाक मिसाइल लगाया हुआ हैं। इसे रडार से भी ट्रेक नहीं किया जा सकता हैं। राफेल छोटे रनवे से उड़ान भरने में भी सक्षम है। इसे चीन के फाइटर जेट से ज्यादा ताकतवर माना जा रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment