धर्म डेस्क: शुक्रवार का दिन मां महालक्ष्मी का दिन होता हैं। इस दिन जो लोग मां महालक्ष्मी की आराधना करते हैं उनके जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन पर मां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो इससे आपके घर मां महालक्ष्मी आ सकती हैं।
शुक्रवार को जरूर करें ये 5 काम, घर आएंगी मां महालक्ष्मी
1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें। इससे मां महालक्ष्मी का आगमन होगा।
2 .शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करनी चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होगी तथा आपके घर में मां महालक्ष्मी आएगी।
3 . ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और उनकी कृपा इंसान के जीवन पर बनी रहेगी।
4 .शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके धन दौलत में वृद्धि होगी तथा कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
5 .शुक्रवार के दिन पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें। इससे जीवन पर मां महालक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment