अमेरिका की तर्ज पर बनेंगे 5 थिएटर कमान, चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं

न्यूज डेस्क: भारत अपने ताकतों में लगातार वृद्धि कर रहा हैं। साथ ही साथ दुश्मनों को मात देने के लिए कई तरह की प्लानिंग बना रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की भारत अब अमेरिका के तर्ज पर 5 थिएटर कमान बनाने जा रहा हैं।

खबर के मुताबिक भारतीय सेना के 2022 तक पांच थिएटर कमान के जरिए पुनर्गठित होने की उम्मीद है। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। बता दें की मोदी सरकार ने भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को थियेटर कमांड बनाने की जिम्मेदारी दी है। बहुत जल्द ये कमान बनकर तैयार हो जायेगा। इससे चीन-पाकिस्तान की टेंशन बढ़ने वाली हैं।

थिएटर कमान क्या हैं?

मिली जानकारी के मुताबिक थिएटर कमान थलसेना, वायुसेना और नौसेना का एक समूह हैं। ये सभी किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक कमांडर के तहत काम करती हैं। इसमें तीनों सेना एक साथ मिलकर दुश्मनों पर हमला करती हैं। चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत को इस कमान की सबसे ज्यादा जरुरत हैं।

आपको बता दें की वर्तमान समय में भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना सभी अलग-अलग संचार आवृत्तियों पर और तालमेल के बिना भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हैं। लेकिन जब थिएटर कमान होगा तो भारत के तीनों सेनाओं के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment