न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। इसी बीच अमेरिकी (US) थिंकटैंक ने एक खुलासा किया है जिससे ड्रैगन दहशत में आ गया हैं। साथ ही साथ चीन में भारत की ताकत को लेकर चर्चा होने लगी हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले भारत के परमाणु हथियारों के निशाने पर हमेशा से ही पाकिस्तान था। लेकिन अब उसके निशाने पर चीन आ गया है। भारत के बैलिस्टिक मिसाइलों में इतनी ताकत है की इससे चीन के किसी भी कोने में टारगेट किया जा सकता है। चीन भारत को कमजोर समझने की भूल बिल्कुल ना करें। क्यों की ये भूल चीन पर भारी पड़ सकता हैं।
खबर के मुताबिक भारत के पास कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, इंटरमीडिएट दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और अन्तरमहाद्वीपीय दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल हैं जो अपने साथ परमाणु हथियार को भी ले जा सकती हैं।
इतना ही नहीं भारत के पास सामरिक मिसाइल, क्रूज़ मिसाइल, पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल, शिप लांच बैलिस्टिक मिसाइल और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल काफी मात्रा में मौजूद हैं। जो किसी भी देश को बर्बाद कर सकते हैं। आज का भारत ताकत और शक्तिशाली हैं।

0 comments:
Post a Comment