न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द कोरोना वायरस के संक्रमण से छुटकारा मिल सकता हैं। एक रिपोट की मानें तो बिहार में कोरोना की रफ़्तार लगातार कम हो रही हैं। जिससे लोगों को कोरोना के आतंक से भी मुक्ति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोट के अनुसार 30 सितंबर को राज्य भर में लिए गए सैंपल की जांच में 1370 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जो राज्य के लोगों के लिए अच्छा संकेत है। क्यों की यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं।
खबर के मुताबिक बिहार में कुल एक्टिव मामले 13746 पर पहुंच गया है। वहीं राज्य का रिकवरी रेट भी 91 फीसदी से ज्यादा हो गया हैं। ज्यादा तर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो कर ठीक हो रहे हैं। लेकिन फिर भी लोगों को अभी सावधानी बरतने की जरुरत हैं।

0 comments:
Post a Comment