अमरीका, रूस और चीन में ये घातक हथियार बनाने की लगी है होड़

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में अमरीका, रूस और चीन में हथियार बनाने की होड़ लगी हैं। ये देश एक दूसरे से आगे निकलना चाहते हैं। इस होड़ में अमेरिका सभी देशों से आगे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे हथियार के बारे जिसे बनाने की होड़ अमेरिका, रूस और चीन में लगी हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

एक रिपोट की मानें तो अमेरिका, रूस और चीन में हाइपरसोनिक हथियार बनाने को होड़ लगी हैं। क्यों की इस हथियार को दुनिया में सबसे घातक और तेज माना जाता हैं। विशेषज्ञ कहते हैं की हाइपरसोनिक हथियार "सैद्धांतिक रूप से ये ध्वनि की गति से पांच, 10 और 20 गुणा से अधिक तेज़ होता हैं। इसे रोकपाना नामुमकिन हैं।

खबर के मुताबिक हाइपरसोनिक डिस्पलेस्मेंट विहिकल (एचजीवी) वो ग्लाइडर होते हैं जो अंतरिक्ष में जाते हैं और ऊंचाई पर जाने के बाद अपने स्थान पर पहुंचती है। यह चंद मिनटों में किसी भी चीज को तबाह कर देता हैं।

इस तकनीक को हासिल करने में अमेरिका और रूस सबसे आगे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी बता चुका है कि वह 'एवेनगार्द' नामक मिसाइल प्रणाली जल्द तैयार कर लेगा। इसकी हाइपरसोनिक रफ़्तार 24,140 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं अमेरिका सुपर-डुपर मिसाइल के तौर पर इसे विकसित कर रहा हैं। जबकि चीन इस टेक्नोलॉजी को हासिल करने में अभी काफी पीछे हैं।

0 comments:

Post a Comment