क्लर्क सहित कई पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन, वेतन 35000

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के क्लर्क सही कई पदों पर नौकरी करने का मौका मिल रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक स्कूल नालंदा ने कई पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे हैं। युवा अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण: सैनिक स्कूल नालंदा ने क्लर्क के पदों पर भर्ती को लेकर 10वीं पास युवाओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

वहीं सैनिक स्कूल नालंदा ने वार्ड ब्वॉय, परामर्शदाता, सामान्य कर्मचारी, नर्सिंग बहन सहित 19 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान : 20000 -35000 रुपये प्रतिमाह(पूरी जानकारी नोटिस से प्राप्त करें)

ऐसे करें आवेदन: इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सैनिक स्कूल नालंदा की आधिकारिक वेबसाइट http://sainikschoolnalanda.bih.nic.in/vacancy1.htm पर विजिट करें। इसके बाद नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment