बता दें की डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवन के करीब 3400 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। इसमें आंध्र प्रदेश के लिए 2,296 और तेलंगाना के लिए 1,150 पोस्ट हैं। आप 26 फरवरी तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
उम्मीदवारों की योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य हैं।
उम्मीदवारों की आयु सीमा : डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिस देखिये।
उम्मीदवारों का चयन : बता दें की इन पदों पर भर्ती के लिए कोई एग्जाम नहीं होगा। 10वीं के मार्क्स से उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
ऐसे करें आवेदन : अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। फिर नोटिश पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

0 comments:
Post a Comment