भारतीय नौसेना में 1159 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप भारतीय नौसेना में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा मौका हैं। क्यों की भारतीय नौसेना ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : नोटिफिकेशन के अनुसार नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के कुल 1159 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए। साथ ही साथ आईटीआई होनी चाहिए।

आयु सीमा : भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूजतम आयु 18 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन  कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के द्वारा किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 22 फरवरी 2021 तो वहीं अंतिम तिथि 7 फरवरी 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना के भर्ती पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा 22 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment