बिहार में लैब टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में लैब टेक्नीशियन बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 8 फरवरी 2021 हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2021 हैं।

ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 1 मार्च 2021

पदों का विवरण: बता दें की बिहार हेल्थ सोसाइटी ने लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होनी चाहिए। साथ ही लैबोरेटरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुषों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, वही महिलाओं की 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 

आवेदन शुल्क : सामान्य/OBC/EWS के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, वही महिला/SC/ST/दिव्यांग के लिए 250 रुपये। 

0 comments:

Post a Comment