टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, जानें नाम।
1 .क्रिस गेल: बता दें की क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। ये टी-20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।
2 .आरोन फिंच : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच का नाम हैं। 3 जुलाई, 2018 को फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
3 .हेमिल्टन मसाकादजा: टी20 में सबसे लंबी पारी खेलने वालों के लिस्ट में हेमिल्टन मसाकादजा तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने मोशनालैंड ईगल्स के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।
4 .हजरतुल्लाह जजई: अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने आयरलैंड के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी। ये टी20 का चौथा सबसे बड़ी पारी था। इस दौरान इन्होने 11 चौके और 16 छक्के लगाए।
5 .एडम लिथ: इस लिस्ट में एडम लिथ पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ 2017 में 161 रन की पारी खेली थी।

0 comments:
Post a Comment