सरकारी नौकरी: बिहार के उद्योग विभाग में 200 से अधिक पदों पर होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की सरकार राज्य के उद्योग विभाग में 200 से अधिक पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही हैं। बहुत जल्द इसको लेकर विज्ञापन जारी किया जायेगा।

खबर के मुताबिक उद्योग विभाग में खाली पड़े पदों को चिन्हित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। निदेशालय के निदेशक नरेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा है की निदेशालय में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बहुत जल्द इसके लिए सूचना जारी किया जायेगा।

बता दें की बिहार के उद्योग विभाग में अधिदर्शक एवं पर्यवेक्षकों के 62 पद खाली हैं। वहीं सहायक अधीक्षकों के कुल 19 पद खाली हैं। साथ ही साथ यहां तकनीकी पर्यवेक्षकों के 10 और वरीय अनुदेशकों के 22 पद खाली हैं। इन पदों पर बहुत जल्द भर्ती की जाएगी।

उद्योग विभाग में कीटपालकों के 99 पद तो वहीं बुनकरों के 10 पद खाली हैं। बहुत जल्द इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला जा सकता हैं। जो युवा यहां नौकरी करना चाहते हैं वो इसपर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment