यूपी पंचायत चुनाव 2021 को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं। इसी बीच यूपी पंचायत चुनाव को देखते हुए सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया हैं तथा अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा है की पंचायत चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाये। इसके लिए पुलिस अफसर हालात पर पैनी नजर रखें। साथ ही साथ पुरानी घटनाओं के आधार पर संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करें।

बता दें की यूपी पंचायत चुनाव को लेकर सीएम योगी ने शनिवार को राज्य के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए ताकि राज्य में पंचायत चुनाव शांत तरीकों से संपन्न कराया जा सके।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा की जोन, रेंज व जिलों के अफसर हालात पर नजर बनाये रखें तथा उपद्रवी व अराजक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कारवाई करें। सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस कर्मी एक्शन में आ गए हैं तथा थानों से आंकड़े जुटाना भी शुरू कर दिया है। 

0 comments:

Post a Comment