रेलवे रिक्रूटमेंट सेल में 2,532 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नोटिफिकेशन जारी किया हैं। ये नोटिफिकेशन कई पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के 2532 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से  आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास। साथ ही आईटीआई होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2021 तक हैं। आप इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन के द्वारा पूरा करें। 

आयु सीमा : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

चयन प्रक्रिया : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी नोटिस से प्राप्त करें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की वेबसाइट www.rrcer.com पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment