खबर के मुताबिक इंग्लैंड की पूरी टीम महज 164 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने ये टेस्ट मैच 317 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में बराबरी भी कर ली और सीरीज में अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली।
बता दें की इस दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में भारत ने 10 विकेट पर 329 रन बनाये । जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 10 विकेट पर 134 रन पाई और वहीं दूसरी पारी में भारत ने 10 विकेट पर 286 रन बनाया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा।
482 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 10 विकेट पर कुल 164 रन बना पाई। इस तरह से भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया और इंग्लैंड पर एक बड़ी जीत दर्ज की।

0 comments:
Post a Comment