बता दें की इससे पहले सिर्फ एक लाख 3 हजार शिक्षकों को अपना शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी सर्टिफिकेट वेब पोर्टल पर अपलोड करना था ताकि इसकी जांच की जा सके। मीडिया रिपोट के मुताबिक अब सभी नियोजित शिक्षकों को अपना सर्टिफिकेट वेब पोर्टल पर अपलोड करना पड़ेगा।
खबर के अनुसार शिक्षा विभाग बहुत जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगा। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चूका हैं। एक सप्ताह के अंदर ही इसे लॉन्च कर दिया जायेगा। इसके बाद नियोजित शिक्षकों को अपना शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी सर्टिफिकेट वेब पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद निगरानी विभाग के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। जो टीचर सर्टिफिकेट अपलोड नहीं करेंगे। ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछकर सेवा समाप्त करते हुए वेतन या वेतनमान के रूप में मिली राशि वसूल की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment