पोस्टमास्टर के 3600 पदों पर निकली भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए पोस्टमास्टर सहित 3600 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप फटाफट ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। क्यों की आवेदन की प्रक्रिया नजदीक आ गई हैं। इसलिए आवेदन में देरी ना करें।

पदों का विवरण : बता दें की डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक , ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के कुल 3679 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। बता दें की ये भर्ती दिल्ली आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सर्किल में होगी।

योग्यता : डाक विभाग के इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा : बता दें की  इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

चयन प्रक्रिया: ग्रामीण डाक सेवक , ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी हैं। 

0 comments:

Post a Comment