सबसे ज्यादा विश्वकप जीतने वाली टॉप 3 टीम, जानें भारत की रैकिंग

न्यूज डेस्क: ICC के द्वारा हर चार साल के बाद क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जाता हैं। इस विश्व कप में क्रिकेट खेलने वाली सभी टीम हिस्सा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सबसे ज्यादा क्रिकेट विश्व कम जितने वाली टीम कौन सी हैं। 

सबसे ज्यादा विश्वकप जीतने वाली टॉप 3 टीम, जानें भारत की रैकिंग। 

1 .ऑस्ट्रेलिया : आपको बता दें की विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम दुनिया की सबसे सफल टीम हैं। इस टीम ने 5 बार विश्व कप जीतकर एक रिकॉड बनाया हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला विश्वकप 1987 में जीता। दूसरा विश्व कप 1999 में, तीसरा 2003 में चौथा 2007 में और पांचवा 2015 में।

2 .भारत : बता दें भारत ने अभी तक दो बार क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया हैं। भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप जीता। इसके बाद  साल 2011 में दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता। 

3 . वेस्टइंडीज:  वेस्टइंडीज की टीम ने भी दो बार विश्व कप अपने नाम किया हैं। वेस्टइंडीज ने पहला विश्वकप 1975 में और फिर दूसरा विश्व कप 1979 में जीता। वेस्टइंडीज ने क्लाइव लॉय्ड की कप्तानी में ये दोनों विश्व कम अपने नाम किया था। 

0 comments:

Post a Comment