यूपी बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, वेतन 44900, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से चल रही हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप आवेदन की प्रक्रिया को जल्दी पूरा करें। क्यों की आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 फरवरी 2021

किन पदों पर होगी भर्ती: बता दें की यूपी  बिजली एवं ऊर्जा विभाग में 21 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन  पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास तीन साल का डिप्लोमा होनी चाहिए। 

वेतनमान : इन पदों चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44900 रुपये वेतन मिलेगा।

उम्मीदवारों की आयु सीमा : बिजली विभाग के इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित हैं।

उम्मीदवारों का चयन : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगा। सिलेबस की जानकारी  नोटिस पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट https://www.upenergy.in/uppcl/en/page/vacancy-results पर जा कर 23 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment