लौंग के 4 चमत्कारी टोटके, घर में लाएं सुख समृद्धि।
1 .अमावस्या या फिर पूर्णिमा की रात को 11 लौंग कपूर के साथ जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी तथा अचानक से धन की प्राप्ति होगी। इससे अटका हुआ धन भी मिलेगा।
2 .घर से निकलते समय मुंह में लौंग लेकर निकले और कार्यस्थल पर पहुंचते ही उसे थूक दें। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और जीवन में खुशियां आएगी।
3 .मंगलवार के दिन हनुमानजी की मूर्ति के पास चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमे दो लौंग डाल कर हनुमान जी की आराधना करें। इससे आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर होगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी तथा हर कार्य में सफलता मिलेगी।
4 .आप शुक्रवार के दिन पांच लौंग की कलियों को 5 कौड़ियों के साथ लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में बरकत आएगी। साथ ही साथ धन की प्राप्ति होगी और आपकी हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment