दुनिया के 5 सबसे सफल टी-20 कप्तान, जानें धोनी की रैकिंग

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में ज्यादा तर लोग टी-20 क्रिकेट को पसंद कर रहे हैं। इस क्रिकेट में कप्तान की भूमिका सबसे अधिक मानी जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उस टी-20 कप्तान के बारे में जिन्हे सबसे सफल कप्तान माना जाता हैं।

दुनिया के 5 सबसे सफल टी-20 कप्तान, जानें धोनी की रैकिंग। 

1 .महेंद्र सिंह धोनी: दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तानों में धोनी पहले नंबर पर हैं। इनकी कप्तानी में भारत ने 72 मैच खेले जिसमे 41 मैच में जीत हासिल किया हैं।

2 .असगर स्टानिकजाई: इस लिस्ट में अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजाई दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने 33 मैचों में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी की हैं और इन्हे 27 में जीत मिली हैं।

3 .डैरन समी: वेस्टइंडीज के डैरन समी सफल कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने अपनी कप्तानी में 47 मैच खेले हैं और 27 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।  

4 .विल्यम पोर्टरफिल्ड: टी-20 कप्तानों में आयरलैंड के कप्तान विल्यम पोर्टरफिल्ड चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 56 मैच खेले हैं और इन्हे 26 मैच में जीत मिली हैं।

5 .पीटर बोरान: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर नीदरलैंड के कप्तान पीटर बोरान का नाम हैं। इन्होने 37 मैचों में कप्तानी की हैं और इन्हे 21 मैच में जीत मिली हैं।

0 comments:

Post a Comment