न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए UKSSSC ने ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया हैं। साथ ही साथ युवाओं से आवेदन भी मांगे हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक UKSSSC ने ग्रुप सी के असिस्ट रिव्यू ऑफिसर, एकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट सहित कुल 541 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से पदों के अनुसार स्नातक होनी चाहिए।
आयु सीमा : बता दें की ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित हैं। वहीं शेष पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित हैं।
आवेदन की तिथि : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप 26 मार्च से पहले पूरा करें। क्यों की आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित हैं।
ऐसे करें अप्लाई : उम्मीदवार वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment