वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 भारतीय, जानें सभी का नाम

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे भारतीय बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने तेज गति के साथ अर्धशतक बनाने का रिकॉड बनाया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाया हैं।

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 भारतीय, जानें सभी का नाम। 

1 .अजित आगरकर: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की लिस्ट में भारत के अजीत आगरकर पहले नंबर पर हैं। इन्होने साल 2000 में जिंबाब्वे के खिलाफ मात्र 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

2 .कपिल देव: सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूचि में कपिल देव दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 

3 .वीरेंद्र सहवाग: इस लिस्ट में भारत के वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने साल 2001 में केन्या के खिलाफ मात्र 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

4 .राहुल द्रविड़: भारत के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने साल 2003 ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे। इस लिस्ट में ये चौथे नंबर पर हैं।

5 .युवराज सिंह: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की लिस्ट में युवराज सिंह पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

0 comments:

Post a Comment