वनडे क्रिकेट के टॉप-5 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी, आप भी जानिए

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट में बहुत सी ओपनिंग जोड़ियों में लंबी-लंबी पारी खेली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की वनडे क्रिकेट के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी किसे माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे वनडे क्रिकेट के पांच सबसे सफल जोड़ी के बारे में। तो आइये जानते हैं।

वनडे क्रिकेट के टॉप-5 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी, आप भी जानिए 

1 .सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली: वनडे क्रिकेट में भारत के सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी माना जाता हैं। इन्होने 21 शतकीय साझेदारियों के साथ साथ दोनों ने 23 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

2 .एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन का नाम आता हैं। इन्होने एक साथ 16 शतकीय और 29 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

3 .डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज: वनडे क्रिकेट के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने मिलकर 15 शतकीय और 24 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

4 .सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग: सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारी की हैं।

5 .मार्क वॉ और एडम गिलक्रिस्ट: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ और एडम गिलक्रिस्ट का नंबर आता हैं। इन दोनों ने 8 शतकीय और 20 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।

0 comments:

Post a Comment