इन 5 लोगों से कभी ना खरीदे जमीन-फ्लैट, रहें हमेशा सावधान

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग शहर में जमीन-फ्लैट खरीदते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और उनका पैसा भी डूब जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे लोगों के बारे में जिन लोगों से आप जमीन-फ्लैट भूलकर भी ना खरीदे और हमेशा सावधान रहें।

इन 5 लोगों से कभी ना खरीदे जमीन-फ्लैट, रहें हमेशा सावधान। 

1 .अगर कोई बिल्डर रेरा से रजिस्टर नहीं हैं तो वैसे बिल्डर से आप कभी भी जमीन-फ्लैट खरीदने की भूल ना करें। आपका पैसा डूब सकता हैं।

2 .अगर कोई बिल्डर अपना रजिस्ट्रड कागज दिखाने से मना करता हैं या फिर आपको बार-बार टहलाता हैं तो ऐसे बिल्डर से दूर रहने में भलाई हैं।

3 .जमीन-फ्लैट खरीद रहे हैं तो आप ये सुनिश्चित कर लें की जिस बिल्डर से आप जमीन-फ्लैट ले रहे हैं उसे बेचने की इजाजत है या नहीं।

4 .अगर जमीन का मालिक एक से अधिक हैं तो आप उस जमीन को तभी ख़रीदे जब जमीन का सभी मालिक रजिस्ट्री करने को तैयार है।

5 .आप किसी जमीन ब्रोकर से जमीन तब तक ना लें जब तक उस जमीन के असली मालिक का पता नहीं चल जाता हैं। बिना किसी सरकारी पुष्टि के आप किसी को पैसा देने से बचें।

0 comments:

Post a Comment