सबसे कम उम्र में भारत की कप्तानी करने वाले 5 खिलाड़ी, जानें नाम
1 .सचिन तेंदुलकर : सबसे कम उम्र में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। इन्होने 23 साल 126 दिन की उम्र में 28 अगस्त 1996 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कप्तानी की थी।
2 .सुरेश रैना: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम हैं। रैना ने 23 साल और 182 दिन की उम्र में 28 मई 2010 को ज़िम्बाब्वे खिलाफ कप्तानी की थी।
3 : कपिल देव: सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 23 साल और 249 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी की थी।
4 .वीरेंद्र सहवाग: इस लिस्ट में सहवाग चौथे नंबर पर हैं। सहवाग ने 24 साल 178 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी की थी।
5 .विराट कोहली : सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वालों की लिस्ट में कोहली पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने 24 साल 239 दिन की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

0 comments:
Post a Comment