पान के 5 अचूक टोटके, आपको बना देंगे धनवान

न्यूज डेस्क: हिन्दू धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता हैं। इसका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पान के पांच अचूक टोटके के बारे में जिस टोटके को अपना कर आप धनवान बन सकते हैं तथा धन की कमी को दूर कर सकते हैं। 

पान के 5 अचूक टोटके, आपको बना देंगे धनवान। 

1 .ज्योतिष के अनुसार पांच पीपल के पत्ते और 8 पान के पत्ते को लेकर उन्हें एक ही धागे में बांध दें और दुकान में पूर्व की ओर टांग दें। इससे आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी और धन की कमी दूर होगी।

2 .बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर एक पान के पत्ते पर सिंदूर में घी मिलाकर या कुमकुम से रंगे चावल से स्वस्तिक बनाएं और उसे अपने घर लेकर रख दें। इससे आपके जीवन की आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।

3 .रविवार के दिन आप घर से निकलते समय अपने साथ एक पान का पता लेकर निकले। इससे आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी और जीवन में तरक्की मिलेगी।

4 .पान के पत्ते पर कपूर जलाकर नदी की धारा में बहा दें। इससे भी धनलाभ के योग बनेगे और जीवन में समृद्धि आएगी।

5 .सूखे पान के पत्ते को घर में ना रखें और इसे नदी पर प्रवाह कर दें।

0 comments:

Post a Comment