टॉप-5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

न्यूज डेस्क: टेस्ट क्रिकेट में बहुत से बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट की तरह बल्लेबाजी की हैं और लंबे-लंबे छक्के भी लगाए हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे टॉप पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉड बनाये हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

टॉप-5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

1 .ब्रैंडन मैकुलम: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉड न्यूजीलैंड के ब्रैंडम मैकुलम का हैं। इन्होने 101 टेस्ट मैच में 64.6 की स्ट्राइक रेट से 6453 रन बनाए हैं। साथ ही साथ टेस्ट में 107 छक्के लगाए हैं। जो एक विश्व रिकॉड हैं। 

2 .एडम गिलक्रिस्ट: बता दें की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम हैं। इन्होने कुल 96 टेस्ट मैच में 5570 रन बनाए हैं। वहीं गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के लगाए हैं।

3 क्रिस गेल: क्रिस जेल ने टेस्ट करियर में अब तक 103 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 7214 रन बनाए हैं। साथ ही साथ गेल ने टेस्ट कैरियर में 98 छक्के भी लगाए हैं।  

4 .जैक कैलिस: टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर जैक कैलिस  चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 166 मैच में 13289 रन बनाए हैं और टेस्ट कैरियर में 97 छक्के लगाए हैं।

5 .वीरेंद्र सहवाग: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट करियर में 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए हैं और उसने 91 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में ये पांचवे नंबर पर हैं।

0 comments:

Post a Comment