आजमाएं कपूर के 5 चमत्कारिक टोटके, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

धर्म डेस्क: अगर आपके घर में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं तो आप कपूर के कुछ टोटके को आजमा कर अपनी ये समस्या को दूर कर सकते हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

आजमाएं कपूर के 5 चमत्कारिक टोटके, धन-धान्य से भरा रहेगा घर। 

1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय कपूर से सांझ दिखाना लाभकारी होता हैं। इससे घर में सकारात्मक  शक्तियों का वास होता हैं और घर की आर्थिक परेशानी दूर होती हैं।

2 .रात्रि काल के समय चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर को एक साथ जलाएं। इससे आपका घर धन-धन्य से हमेशा भरा रहेगा।

3 .ज्योतिष के अनुसार आप प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएगी और घर में शांति आएगी।

4 .बता दें की गंगा जल में कपूर डालकर उसे पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित करें। इससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।

5 .घर के किसी कोने में कपूर को रखने से घर के वस्तु दोष दूर होते हैं और घर की समस्या भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment