वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 5 सबसे बड़ी साझेदारी, आप भी जानिए

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए कई बड़ी साझेदारी हुई हैं। लेकिन इन साझेदारियों के बारे में बहुत से क्रिकेट फैन को पता नहीं हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए हुई पांच सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में।

वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 5 सबसे बड़ी साझेदारी, आप भी जानिए। 

1 .जॉन कैंपबेल और शाई होप: वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल और शाई होप के बीच पहले विकेट के लिए 365 रन की साझेदारी हुई हैं। यह रिकॉड इन्होने आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। 

2 . इमाम उल हक और फखर जमान: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के इमाम उल हक और फखर जमान की साझेदारी हैं। इन्होने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए 304 रन की साझेदारी किया था। 

3 .तमीम इकबाल और लिटन दास: बंगलादेश के तमीम इकबाल और लिटन दास  ने पहले विकेट के लिए 292 रन  साझेदारी जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। इस लिस्ट में ये तीसरे स्थान पर हैं। 

4 .उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या ने पहले विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किया था। 

5 . डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड: इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 284 रन की साझेदारी किये थे। 

0 comments:

Post a Comment