शहर में जमीन खरीद रहें हैं तो 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा धोखाधड़ी

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग शहर में जमीन खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और उनका पैसा भी डूब जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन पांच बातों के बारे में जिन बातों पर ध्यान जमीन या फ्लैट खरीदते समय जरूर रखें।

शहर में जमीन खरीद रहें हैं तो 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा धोखाधड़ी। 

1 .शहर में जमीन खरीद रहे हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें जी जमीन का दस्तावेज सही है या नहीं। इसकी गहन जांच आप खुद से करें।

2 .बता दें की आप जिस राज्य के शहर में जमीन खरीद रहे हैं। उस राज्य की वेबसाइट पर जा कर भी जमीन का डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

3 .अगर आप किसी बिल्डर से जमीन ले रहे हैं तो आप इस बात की जांच जरूर करें की वो बिल्डर रेरा से रजिस्टर है या नहीं।

4 .किसी भी बिल्डर के बारे में सही जानकारी के लिए आप रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

5 .शहर में जमीन खरीदने से पहले आप इस बात का पता जरूर करें की वो जमीन को बेचने की इजाजत है या नहीं। 

6 .आप इस बात का भी ध्यान रखें की जमीन पर कोई केस चल रहा है या नहीं। जमीन का असली मालिक कौन हैं। जमीन के असली मालिक से ही रजिस्ट्री कराये। 

0 comments:

Post a Comment