7000mAh बैटरी के साथ सैमसंग का ये धांसू फोन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

न्यूज डेस्क: सैमसंग स्मार्टफोन पसंद करने वाले लोगों के लिए सैमसंग 15 फरवरी को अपना एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा हैं। इस स्मार्टफोन में कई तरह के शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो ग्राहकों को आकर्षित कर कर सकता हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग अपना ये फोन सैमसंग गैलेक्सी F62 15 फरवरी को लॉन्च करेगा। इसके बाद इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो जाएगी। सैमसंग ने फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की जानकारी दी हैं और टीजर दिखाया हैं।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है की इसमें आपको 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इस स्मार्टफोन मेंमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया हैं। इसके डिजाइन भी काफी शानदार दिख रहे हैं।  64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया हैं।

बता दें की सैमसंग गैलेक्सी F62 में आपको 8GB का रैम और 128GB का स्टोरेज भी दिया गया हैं। इसके स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के द्वारा आप बढ़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन में One UI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया हैं। इसकी कीमत 25 हजार के आस पास हो सकती हैं।  

0 comments:

Post a Comment