लगातार 7 बार जीरो पर आउट होने वाला क्रिकेटर, जानकर हो जाएंगे हैरान।
अजीत अगरकर: मिली जानकारी के मुताबिक भारत के तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सात बार जीरो पर आउट होने का विश्व रिकॉड बनाये हैं। आपको जानकर ये हैरानी होगी की अगरकर लगातार सात मैच में बिना कोई रन बनाये शून्य पर आउट हुए हैं।
बता दें की अगरकर को एक अच्छे गेंदबाज के साथ अच्छा बल्लेबाज भी माना जाता था। उन्होंने 21 गेंद पर तेज अर्धशतक भी बनाये हैं। साथ ही साथ टेस्ट क्रिकेट में शतक भी लगाया हैं। अजीत आगरकर के लगातार 7 बार शून्य पर आउट होने के कारण उनका नाम ‘बॉम्बे डक’ पड़ गया था। जाहिर है की भविष्य में कोई भी क्रिकेटर ऐसा रिकॉड बनाना नहीं चाहेगा।

0 comments:
Post a Comment