इन 7 लोगों से भूलकर भी ना खरीदें जमीन, डूब जायेगा आपका पैसा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग जमीन की खरीद बिक्री करते हैं। जिसके कारण धोखाधड़ी की समस्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे लोग के बारे में जिन्हे आप जमीन या कोई प्रॉपटी भूलकर भी ना खरीदें। इससे आपका पैसा डूब सकता हैं।

इन 7 लोगों से भूलकर भी ना खरीदें जमीन, डूब जायेगा आपका पैसा

1 .आपके शहर में अचानक से आई कोई कंपनी से जमीन भूलकर भी ना खरीदें। जमीन खरीदने से पहले उस कंपनी की जांच आवश्य करें।

2 .अगर कोई कंपनी आपको सस्ते दामों पर जमीन उपलब्ध कराने का प्रलोभन देती हैं तो आप उस प्रलोभन में भूलकर भी ना फसें।

3 .किसी बिल्डर या प्रॉपटी डीलर कंपनी से जमीन लेने से पहले उनसे उनका रजिस्टर्ड दस्तावेज जरूर मानें और उनकी आईडी लें।

4 .आप रेरा के वेबसाइट पर जा कर बिल्डर और कंपनी की जांच करें। अगर वो कंपनी रेरा पर नहीं हैं तो उससे किसी भी प्रकार की प्रॉपटी ना लें।

5 .अगर किसी जमीन का मालिक एक से अधिक हैं तो आप दोनों से रजिस्ट्री कराएं। अगर कोई एक माना करता हैं तो जमीन ना खरीदें।

6 .अगर कोई जमीन ब्रोकर आपको सरकारी जमीन सस्ते दामों पर बेच रहा हैं तो आप भूलकर भी ऐसे जमीन को ना खरीदें। 

7 .आप कोशिश करें की कोई भी जमीन सीधे जमीन मालिक से खरीदें और उनसे सीधे बात करके जमीन  रजिस्ट्री कराये।  

0 comments:

Post a Comment