यूपी में लेखपाल के 8000 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल्स?

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी करने की चाहत रखने वाले बेरोजगार लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार राज्य में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही हैं। जिसमे 8000 पद लेखपाल के हैं। 

खबर के मुताबिक योगी सरकार ने इन सभी पदों पर भर्ती करने को लेकर मंजूरी दे दी हैं। साथ ही साथ आयोज की आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना को लेकर जानकारी भी दी गई हैं। बहुत जल्द भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा।

बता दें की इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्विस्तरीय परीक्षा लेगी। आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना संबंधी अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in 

पदों का विवरण: उत्तर प्रवेश में 50000 पदों पर भर्ती होगी। जिसमे लेखपाल के 7882 पद,  लेखा परीक्षक के 1303 पद, बेसिक शिक्षा के 1055 पद, माध्यमिक शिक्षा के 500 पद, विभागों में लिपिक के 7000 पद, ग्राम्य विकास के 1658 पद, परिवार कल्याण के 9222 पद, बाल विकास पुष्टाहार के 3448 पद, नगर निकाय में 383 पद शामिल हैं। 

0 comments:

Post a Comment