यूपी बिजली विभाग में APS पदों की वेकेंसी, वेतन 47600, योग्यता स्नातक

न्यूज डेस्क: यूपी बिजली विभाग में APS पदों की वेकेंसी निकली हैं। इसके लिए  उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(UPPCL) ने नोटिस जारी किया हैं। जो लोग इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिस को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन की तिथि : बता दें की उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(UPPCL) के इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 1 मार्च 2021 तो वहीं अंतिम तिथि 24 मार्च 2021 तक निर्धारित हैं।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(UPPCL) ने APS के चार पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिस देखिये।

आयु सीमा : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(UPPCL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा  21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान : मैट्रिक्स स्तर 8 के अनुसार 47600 रुपये प्रतिमाह।

आवेदन शुल्क : सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपया तो वहीं  एससी / एसटी के लिए 700  रुपये निर्धारित हैं। 

ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.upenergy.in/

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(UPPCL) के वेबसाइट पर जा कर नोटिस पढ़ें और 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment