वसंत पंचमी: पूजा के दौरान मां सरस्वती के इन मंत्रों का करें जाप

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 फरवरी को इस साल वसंत पंचमी पड़ रहा हैं। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्र के बारे में जिस मंत्र का जाप आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान कर सकते हैं।

पूजा के दौरान मां सरस्वती के इन मंत्रों का करें जाप। 

सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।

वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।

सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।

विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।

कैसे करें मंत्र जाप : वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना के समय आप उन्हें सच्चे मन से याद करें और हाथ में एक पुष्प लेकर इन मंत्रों का जाप 11, 18 या 108 बार करें। इससे आपके दैनिक जीवन पर मां सरस्वती की कृपा होगी और मां सरस्वती प्रसन्न रहेगी।

0 comments:

Post a Comment