मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी बैंक के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3.3 परसेंट की बढ़ोतरी करने का काम किया गया है। जिसका लाभ बैंक कर्मचारियों को मिल सकता हैं। इसके लिए पिछले दिनों इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने आदेश जारी किया था।
बता दे की यह बढ़ोतरी फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक के लिए है। इस अवधि के वेतन में महंगाई भत्ते (DA) में 3.3 परसेंट की बढ़ोतरी के अनुसार वेतन दिया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। इसका लाभ कर्मचारियों को मिल सकता हैं।
वहीं मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का फैसला भी बहुत जल्द कर सकती हैं। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को जून 2021 तक के लिए बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई हैं। लेकिन ऐसी खबर आ रही हैं की सरकार बहुत जल्द डीए बढ़ाने पर फैसला लेगी।

0 comments:
Post a Comment