खबर के अनुसार बिहार सरकार ने राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर को जरुरी कर दिया हैं। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक आदेश भी जारी किया हैं। इसलिए आप ये काम जल्द से जल्द करा लें।
सरकारी आदेश के मुताबिक इसके लिए लोगों को 31 मार्च 2021 तक का समय दिया गया हैं। अगर आप इस अबधि तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका राशन कार्ड बंद कर दिया जायेगा और आपको अनाज भी नहीं मिलेगा।
बता दें की अगर आपने पहले से ही आधार सीडिंग करा ली हैं तो फिर से कराने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस सन्दर्भ में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप बिहार सरकार के टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment