यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

न्यूज डेस्क: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी निकली हैं। जो लोग यहां असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं वो उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के 2002 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार मास्टर डिग्री, पीजी और पीएचडी निर्धारित हैं।

आवेदन की तिथि :

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 फरवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2021

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप  उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.uphesconline.in/

0 comments:

Post a Comment