बिहार में महंगी होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें कितना होगा खर्च

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के कई शहरों में जमीन का सर्किल रेट बढ़ सकता हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। साथ ही विभाग में लेकर चर्चा भी हो रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार में नए नगर निकायों के गठन होने से यहां शहरीकरण में काफी विस्तार हुआ हैं। इसी कारण राज्य के कुछ शहरों में सर्किल रेट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इसपर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं।

बता दें की इस सन्दर्भ में आज यानि की शनिवार को मंत्री सुनील कुमार निबंधन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। इस बैठक में सर्किल रेट बढ़ाने पर चर्चा हो सकता हैं। सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पिछली बार वर्ष 2013 में सर्किल रेट बढ़ाया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 में सर्किल रेट में संशोधन हुआ था। बहुत जल्द विभाग इसपर कोई फैसला ले सकता हैं। इसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment