जमीन खरीदते समय रहें सावधान, वरना खा सकते हैं धोखा

न्यूज डेस्क: अगर आप किसी शहर या दूसरे राज्य में जमीन खरीद रहे हैं या कोई फ्लैट ले रहे हैं तो आपको सावधान रहना बहुत जरुरी हैं। बरना आप धोखा खा सकते हैं। साथ ही साथ आपका पैसा भी डूब सकता हैं। आज इसी विषय में कानून के मुताबिक जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ख्याल जमीन खरीदते समय जरूर रखें।

जमीन खरीदते समय रहें सावधान, वरना खा सकते हैं धोखा। 

1 .जमीन खरीदते समय आप इस बात का ख्याल रखें की उस जमीन का मालिकाना हक किसके पास है। इसकी पुष्टि के लिए आप जमीन मालिक से कागजात मांगें और उस कागजात की जांच सही तरीकों से करें। तभी आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

2 .शहर में फ्लैट लेने से पहले ये जांच करें की उस बिल्डिंग पर कोई मुकद्दमा वगैरह तो नहीं है। या उस प्रॉपटी पर बिल्डर ने कोई लॉन तो नहीं ले रखा हैं।

3 .आप जिस जगह पर जमीन या कोई प्रॉपटी ले रहे हैं तो उस जगह के नियम कानून की पूरी जानकारी जरूर लें। क्यों की हर राज्य के नियम कानून अलग-अलग होते हैं।

4 .जमीन खरीदने से पहले आप इसकी जांच करें की सम्पत्ति गिरवी रखी गई है या उस पर कोई मुकद्दमा चल रहा हैं। कई बार लोग ऐसी संपत्ति खरीद कर फस जाते हैं।

5 .आप जमीन या किसी प्रॉपटी का सारा कागज सरकारी वेबसाइट या सरकारी कार्यालय में जाकर चेक करें। इसके बाद आप जमीन खरीदें।

0 comments:

Post a Comment